फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सौष्ठव प्रतियोगिता में दिखा जोश और उत्साह

सौष्ठव प्रतियोगिता में दिखा जोश और उत्साह

Mon, 11 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
सौष्ठव प्रतियोगिता में दिखा जोश और उत्साह
वाराणसी। मिस्टर उत्तर प्रदेश (नेशनल सेलेक्शन) शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ हाल में किया गया। डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से हुई इस प्रतियोगता में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में खिलाड़ी व अधिकारियों ने शिरकत की। नौ भार वर्गों व दो मुख्य टाइटल में इसका आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स फिजिक तथा फिजिकली चैलेंज खिलाड़ियों का चयन किया गया। 55 किलोभार वर्ग में वाराणसी के एखलाक, 60 किलोग्राम में कानपुर के अनिल कुमार, 65 किग्रा में कानपुर के ही प्रदीप, 70 किलोग्राम में मुजफ्फरपुर के फिरोज खान, 75 किलोग्राम में मेरठ के मोहशिस अंसारी, 80 किलोग्राम में मेरठ मोहम्मद सद्दाम, 85 किलोग्राम में मेरठ के ही फहीम, 90 किलोग्राम में रवीश अहमद, 90 किग्रा से ऊपर में गाजियाबाद के ही सहदेव ने बाजी मारी। मेरठ के मोहसिस अंसारी टाइटल विनर रहे। वहीं बेस्ट पोजर श्रेणी में मेरठ के सद्दाम को सबसे ज्यादा अंक मिले। स्पोर्ट्स फिजिक में वाराणसी के आदित्य जायसवाल प्रथम रहे। वहीं दिव्यांग कैटेगरी में आगरा के अब्दुर रहमान को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed