फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन मकानों को खंगाल दो चारपहिया वाहन भी चुरा ले गए

तीन मकानों को खंगाल दो चारपहिया वाहन भी चुरा ले गए

Wed, 06 Mar 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
तीन मकानों को खंगाल दो चारपहिया वाहन भी चुरा ले गए
वाराणसी/दानगंज/सेवापुरी। चोर सोमवार की रात कैंट, चोलापुर और जंसा थाना क्षेत्र के तीन मकानों में चोरी करने के साथ ही दो चारपहिया वाहन भी ले गए। मंगलवार को भुक्तभोगियों की सूचना पर इलाकाई थानों की पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत रमरेपुर पहड़िया में रहने वाली पुष्पा सिंह ससुर का देहांत होने के कारण परिवार के साथ गाजीपुर गई हुई थीं। मंगलवार को उन्हें पड़ोसियों से मकान का चैनल गेट खुला होने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुष्पा के अनुसार चोर आलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकदी और जेवरात चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन

चोलापुर थाना के जरियारी गांव निवासी रमेश के मकान के पिछले हिस्से में सेंध काट कर पांच हजार रुपये नकदी और एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात चुरा ले गए। इसी गांव के ही संतलाल गौड़ के घर में सेंध काट कर चोर 20 हजार रुपये नकदी और दो लाख रुपये से ज्यादा के जेवर व सामान चुरा ले गए। संतलाल के यहां से चुराया गया बॉक्स उनके घर से लगभग दो सौ मीटर दूर खेत में फेंका मिला। उधर, जंसा थाना अंतर्गत गोराई बाजार निवासी रामप्रकाश उर्फ पप्पू जायसवाल के घर के सामने खड़ी बोलेरो और जलालपुर निवासी कैलाश के घर के सामने खड़ा मालवाहक चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed