{"_id":"5c7c3908bdec2273742769a8","slug":"181551644936-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेशर पार्टी में थप्पड़ मारने पर हुई विवेक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेशर पार्टी में थप्पड़ मारने पर हुई विवेक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी कॉलेज में 2017 की फ्रेशर पार्टी में सबके सामने थप्पड़ मारना छात्र विवेक सिंह को महंगा पड़ा। उसी का बदला लेने के लिए 24 फरवरी को ताबड़तोड़ फायरिंग कर विवेक को मौत के घाट उतार दिया गया। तरना ओवरब्रिज के पास से शनिवार की आधी रात गिरफ्तार दो अभियुक्तों ने पुलिस को यह जानकारी दी। इनके पास से एक पिस्टल 32 बोर व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। दोनों भागने की फि राक में थे। एक अभियुक्त चोलापुर थाने के कुरौली नियार का रहने वाला अभिषेक मिश्रा (20) व दूसरा जौनपुर के चंदवक थाना अंतर्गत बोदरी निवासी हिमांशु तिवारी (20) फिलहाल शिवपुर थाना के बसही पोखरा के पास रह रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया कि वे यूपी कॉलेज में पढ़ते थे जहां उनकी मुलाकात अनुपम नागवंशी उर्फ कुंदन से हुई। यूपी कॉलेज के हास्टल में अनुपम बी ब्लॉक में तथा विवेक सिंह व सर्वेश डी ब्लॉक में रहते थे। दोनों हास्टल में शुरू से ही तकरार चलती रही है। 2017 में यूपी कालेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान अनुपम नागवंशी शराब पीने के बाद सर्वेश सिंह को गाली देने लगा। इसी बात पर विवेक सिंह बीच बचाव करने आया तो अनुपम, विवेक को भी गाली देने लगा। इसी बात पर विवेक ने सभी के सामने अनुपम को थप्पड़ मार दिया था। कुछ दिन के बाद अनुपम व अतुल सिंह ने सर्वेश को गोली भी मारी थी जिस संबंध में दोनों जेल भी गये।
अभियुक्तों के अनुसार 24 फरवरी को आशापुर में एक शादी में अनुपम, अंकित सिंह सेंगर, हिमांशु तिवारी, शिवम सिंह उर्फ केजे, अतुल पांडेय, राहुल राजपूत, पवन सिंह उर्फ चिंटू तथा अभिषेक के गांव के ही रहने वाले शुभम सिंह उर्फ गोलू, कुंदन सिंह व सुनील सिंह मिले। वहीं गोली मारने की योजना बनी। अभिषेक मिश्रा, सुनील सिंह तथा शुभम सिंह उर्फ गोलू को पिस्टल व कारतूस दिए गए। सभी पीजी हॉस्टल गेट पर खडे़ थे। विवेक तीन चार लोगों के साथ कॉलेज गेट की तरफ जा रहा था। हिमांशु व अतुल ने विवेक को बुलाया और शुभम, सुनील तथा अभिषेक ने विवेक पर फायरिंग की। लेकिन अभिषेक की पिस्टल फं स गई। सुनील सिंह व शुभम सिंह उर्फ गोलू ने विवेक सिंह पर ताबड़तोड़ फ ायरिंग की और वहां से भाग गए। एसएसपी ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तारी होगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ शैलेश कुमार मिश्र, एसआई विनोद कुमार मिश्र, कां. अखिलेश सिंह, देवाशीष सिंह, राहुल सिंह आदि शामिल रहे।