{"_id":"5c6c6b9cbdec22073e1b615e","slug":"181550609308-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात, पर्यावरण और सफाई की होगी 24 घंटे मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात, पर्यावरण और सफाई की होगी 24 घंटे मॉनिटरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकार्पण किया। 173 करोड़ की इस परियोजना को स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने विकसित किया है।
इसके तहत शहरी क्षेत्र के दस प्रमुख चौराहों पर रोड जंक्शन का काम किया गया है, जिससे सभी प्रमुख चौराहे सेंट्रलाइज्ड हो गए हैं। इससे ट्रैफिक, पर्यावरण और सफाई की चौबीस घंटे मॉनीटरिंग की जा सकेगी। सिगरा के शहीद उद्यान स्थित कमांड आफिस में 70 गुणे 40 एमएम की एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिससे मानीटरिंग की जाएगी। यहां नगर निगम से संबंधित सभी तरह की ऑनलाइन शिकायतों का भी निस्तारण किया जाएगा। सभी चौराहों पर सीसी कैमरों के साथ ही लाउडस्पीकर लगाया गया है। यदि कोई यातायात नियम का उल्लंघन करेगा तो कमांड आफिस से ही ऑनलाइन चालान कट जाएगा।
प्रधानमंत्री ने काशी को कई पेयजल योजनाओं की सौगात दी। हालांकि सबसे पहले शुरू हुई पेयजल प्रॉयरिटी-1, फेज-1 का काम काफी धीमी गति से हुआ, जिसके चलते यह योजना विवादों में भी रही। इस योजना के तहत भेलूपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पुनरुद्धार और भदैनी पंपिंग स्टेशन को स्काडा सिस्टम से लैस किया गया। दरअसल, बनारस में प्रति व्यक्ति 84 लीटर पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, लेकिन लीकेज के चलते पानी बर्बाद हो जाता है। वहीं दूषित पेयजल की शिकायत पुराने बनारस में सर्वाधिक है। उधर, 120 एमएलडी के गोइठहां एसटीपी के लोकार्पण होने से वरुणापार के लोगों को सीवेज की सुविधा मिलेगी। वहीं, सारनाथ के बरईपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चालू होने से वरुणापार के लोगों को शुद्ध जल मुहैया होगा। नगरीय सीमा के पांचों जोन में 51 हजार सीवर व पेयजल कनेक्शन का संयोजन भी हुआ है।