फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गालीगलौज के कारण कहासुनी हुई, मारपीट में मारा गया दोस्त

गालीगलौज के कारण कहासुनी हुई, मारपीट में मारा गया दोस्त

Thu, 14 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
गालीगलौज के कारण कहासुनी हुई, मारपीट में मारा गया दोस्त
वाराणसी। रोहनिया थाना अंतर्गत माधोपुर निवासी नौवीं के छात्र सौरभ सिंह की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया। लंका पुलिस के अनुसार सौरभ और उसके दोस्त के बीच गालीगलौज को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी के दौरान मारपीट शुरू हुई तो सौरभ के दोस्त ने उसके सिर और चेहरे पर शराब की बोतल के साथ ही ईंट से ताबड़तोड़ वार किया। घायल सौरभ तीन घंटे तक घटनास्थल पर पड़ा रहा और अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही पुलिस ने सौरभ के दोस्त और मामले के आरोपी किशोर को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन

डाफी बाईपास किनारे स्थित एक अर्ध निर्मित मकान में नौ फरवरी की दोपहर सौरभ खून से लथपथ पड़ा मिला था। पुलिस सौरभ को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गई जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रकरण को लेकर सौरभ के पिता संजय सिंह की तहरीर पर लंका थाने में उसके दोस्त और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने तफ्तीश शुरू की। तफ्तीश में सौरभ का मोबाइल नामजद किशोर के घर से बरामद किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में किशोर ने बताया कि सौरभ और वो अकसर क्लास छोड़ कर साथ ही घूमते थे। इसके बावजूद सौरभ उसे परेशान करता था तो उसने उसे मां की गाली दी थी। नौ फरवरी को उसे सौरभ ने बाईपास किनारे अर्ध निर्मित मकान में बुलाया और पूछा कि गाली क्यों दिए थे। इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई और हाथापाई होने लगी। खुद को कमजोर पड़ता देख उसने सौरभ के सिर पर शराब की बोतल और ईंट से कई वार किए। इसके बाद सौरभ का मोबाइल उठा कर मौके से भाग निकला। एसपी सिटी ने बताया कि प्रकरण में जो अन्य लोग नामजद किए गए हैं। फिलहाल उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। मुकदमे की विवेचना प्रचलित है और साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed