फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बारिश से टपकने लगे टेंट, गरज चमक से डरते कटी रात

बारिश से टपकने लगे टेंट, गरज चमक से डरते कटी रात

Thu, 24 Jan 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
बारिश से टपकने लगे टेंट, गरज चमक से डरते कटी रात
वाराणसी। बिगड़े मौसम ने मंगलवार रात को टेंट सिटी में ठहरे प्रवासियों को मुश्किल में डाल दिया। कई टेंट पानी रुकने से टपकने लगे। गरज-चमक और तेज हवाओं ने डर और बढ़ा दिया। अधिकतर प्रवासी रात भर टेंट में सो भी नहीं पाये। हवा की वजह से कई कनात भी फट गये। मेहमानों ने सुबह आयोजकों को जानकारी दी तब जाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन

हालांकि मंगलवार को जैसे ही मौसम ने बदलना शुरू किया तो टेंट सिटी में बचाव की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। कर्मचारियों ने सभी लाइटों को प्लास्टिक से ढंक दिया। वायरिंग को भी कवर कर दिया ताकि शार्ट सर्किट से आग न लगे। आधी रात के बाद जब बारिश शुरू हुई तो प्रवेश द्वार से लेकर गेट तक कीचड़ हो गया। सुबह सभी टेंट को सुखाने का इंतजाम किया गया। जिन टेंटों में दिक्कत थी, उसे दूर किया गया। बारिश के साथ ही तेज हवा चल रही थी इससे कनात फट गए थे, वही होर्डिंग भी उखड़ गए थे। जिसे सही किया गया।
विज्ञापन

प्रवासियों को बारिश के साथ गरज से ज्यादा परेशानी हुई। जैसे ही बिजली कड़कती थी, सफेद टेंट के अंदर तक तेज चमक पहुंचती थी। रह रह कर हो रही गरज और चमक की वजह से पूरी रात जागकर काटी। सुबह बाहर कीचड़ की वजह से परेशानी हुई। पार्किंग में पानी भरने से कीचड़ कीचड़ हो गया। वाहनों को निकालने में परेशानी हुई। कई वाहनों को धक्का देकर टेंट सिटी की पार्किंग से बाहर निकालना पड़ा। इसकी जानकारी मिलते ही वीडीए के अधिकारियों ने रेत मंगाकर पूरे पार्किंग में गिरवाया, तब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed