फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूर्वांचल में जमीन तलाशने निकले हार्दिक ने टटोली नब्ज

पूर्वांचल में जमीन तलाशने निकले हार्दिक ने टटोली नब्ज

Mon, 14 Jan 2019 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में जमीन तलाशने निकले हार्दिक ने टटोली नब्ज
वाराणसी। बनारस को केंद्र में रखकर पूर्वांचल में जमीन तलाश रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने दो दिनों तक पटेल समुदाय और किसान कमेरों के बीच जाकर उनकी नब्ज टटोली। दूसरे दिन रविवार को पहड़िया से निकलकर पाटीदार नेता ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। बाद में पत्रकारों ने विकास कार्यों की हालत पर तंज कसा। उन्होंने कहा, केन्द्र सरकार विकास की बात कर रही है, लेकिन काशी में तो जाम और गड्ढे हैं। ऐसे में यही विकास तो हमें दिख रहा है। कारिडोर पर कहा कि यह धार्मिक कार्य है, इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है।
विज्ञापन

यहां से बीएचयू के समीप 250 गांवों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इनमें किसान क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कटियार के नेतृत्व में किसान आए थे। इस दौरान चार मांगों पर रणनीति तैयार की गई। 1967 को आधार वर्ष मानकर कृषि एवं मिल उत्पादों में समानुपात कायम करने, छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजने, कृषि उत्पादों को करमुक्त करने, फसल बीमा को व्यवहारिक बनाने की मांग केंद्र सरकार से की है। इसके पूर्व क्रांति सेना के पदाधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि आगामी फरवरी में किसान महापंचायत का आयोजन पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में होगा। 18 को मिर्जापुर, 19 को सोनभद्र, 20 को प्रतापगढ़ में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि हार्दिक पटेल होंगे। यहां से हार्दिक काशी विद्यापीठ ब्लाक क्षेत्र के भिटारी रोड स्थित इंडियन पटेल क्लब के संयोजक सर्वेश पटेल के घर पहुंचे। यहां सर्वेश की भाभी संगीता पटेल के निधन पर सांत्वना दी। यहां से हार्दिक अहमदाबाद रवाना हो गए। इस मौके पर सुनील कुमार, डॉ. ओमकार, सरिता पटेल, बलराम यादव, इंद्रजीत पटेल, अंजनी पटेल ,इंडियन पटेल क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल, धीरज सिंह गोलू, कुर्मी महासभा के अध्यक्ष अवधेश पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामकेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव अजय वर्मा, रितेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed