फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका में मच्छरों ने किया नींद हराम

डीरेका में मच्छरों ने किया नींद हराम

Mon, 14 Jan 2019 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
डीरेका में मच्छरों ने किया नींद हराम
वाराणसी। डीरेका के आवासीय कालोनियों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप जारी है। इसके चलते कर्मचारी और उनके परिजनों की रातों की नींद हराम हो गई है। इतना ही नहीं मच्छरों के काटने से कई परिवार मच्छर जनित बीमारियों से पीड़ित हैं। डीरेका कर्मियों का कहना है कि कई कॉलोनियों में गंदगी और सही ढंग से साफ सफाई न होने के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बड़ी संख्या में लोग डेंगू से पीड़ित थे। बावजूद इसके डीरेका प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं हुआ। मौसम बदला डेंगू का आतंक तो कम हुआ पर मलेरिया सहित अन्य मच्छर जनित बीमारी से लोग परेशान हैं। इस बारे में जब डीरेका कर्मियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले कई हफ्तों से कॉलोनी में फॉगिंग मशीन दिखी ही नहीं है। इसके चलते मच्छरों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डीरेका में काफी पेड़-पौधे, कुंड और सरोवर हैं जिनके चलते मच्छर पनपते हैं । वहीं चोक नालियां इसको और भी गंभीर बना रहीं हैं। आवासीय फ्लैटों के पीछे की नालियां अक्सर चोक कर जाती है। स्थानीय अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। डीरेका कर्मियों में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है। ठंड के मौसम में जब पंखा, कूलर नहीं चल रहा है तो रात में मच्छरों से आम आदमी परेशान है। लोगों की नींद नहीं पूरी हो रही है और सुबह ड्यूटी में दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed