{"_id":"5c2bcb8fbdec2257162fab2c","slug":"181546374031-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ/शिवपुर। बड़ागांव और शिवपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक दीनदयाल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। सूचना पाकर इलाकाई थानों की पुलिस ने दोनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बड़ागांव थाना क्षेत्र में हुए हादसे की सूचना देने के बावजूद पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बड़ागांव-कपसेठी मार्ग पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने समझाबुझाकर गुस्साए लोगों को शांत कराया।
कूड़ी गांव निवासी स्नातक का छात्र दीपक राजभर (22) और उसका साथी अशोक राजभर (20) बड़ागांव बाजार से बाइक से अपने घर जा रहे थे। कूड़ी नाले के समीप अंधा मोड़ पर कपसेठी की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मारी। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
उधर, शिवपुर थाना अंतर्गत भोजूबीर में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइकिल सवार बड़ागांव थाना के औसानपुर गांव निवासी रोहित जायसवाल (20) को कुचल दिया। हादसे के बाद स्कार्पियो छोड़ कर उस पर सवार लोग भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियोें के अनुसार स्कार्पियो सवार लोग नशे में धुत थे और डिवाइडर व बिजली के खंभे से टकराने के बाद साइकिल सवार को कुचल दिया। पुलिस स्कार्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चालक की तस्दीक कर रही है। पुलिस से हादसे की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीन बहनों का इकलौता भाई रोहित वीडियोग्राफी का काम करता था। साइकिल से कुछ सामान लेने सदर तहसील के समीप गया था, इसी दौरान वाराणसी से बाबतपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सफारी से स्कूटी को लगी टक्कर, किशोर घायल
ककरमत्ता ओवरब्रिज पर मंगलवार को टाटा सफारी ने स्कूटी सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में भांजा आदित्य मिश्रा (14) घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यूपी 100 की पीआरवी से घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया। हादसे के कारण लगभग 20 मिनट तक ककरमत्ता आरओबी पर आवागमन बाधित रहा।
जौनपुर निवासी कौशल मिश्रा अपनी बहन के यहां चितईपुर आए थे। भांजे आदित्य ने सारनाथ घुमाने को कहा तो वो स्कूटी से उसे लेकर निकले थे। ककरमत्ता आरओबी पर पहुंचते ही मंडुवाडीह चौराहा की ओर से आ रही सफारी ने स्कूटी को टक्कर मारते हुए रेलिंग से टकरा कर रुक गई। हादसे के बाद सफारी सवार मौके से भाग निकले। पुलिस सफारी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।