फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रवासी सम्मेलन में 25 सौ मेहमानों ने कराया पंजीकरण

प्रवासी सम्मेलन में 25 सौ मेहमानों ने कराया पंजीकरण

Wed, 19 Dec 2018 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी सम्मेलन में 25 सौ मेहमानों ने कराया पंजीकरण
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए अब तक 25 सौ मेहमानों ने पंजीकरण करा लिया है। हालांकि दिसंबर महीने तक में पंजीकरण की संख्या पांच हजार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन को देखते हुए अधिकारियों को आने वाले मेहमानों की सूची भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन में पांच हजार मेहमानों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें अलग-अलग देशों से प्रवासियों की ओर से पंजीकरण कराया जा रहा है। इसमें मारिशस से 800, अमेरिका से 250 सहित अन्य देशों के प्रवासियों ने सम्मेलन में आने के लिए रुचि दिखाई है। हालांकि इनमें ज्यादातर ने अभी पंजीकरण नहीं कराया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 31 दिसंबर तक विदेश मंत्रालय पर प्रवासियों की ओर से पंजीकरण कराया जा सकता है। इसमें उनके रहने के लिए होटल, टेंट सिटी के साथ ही काशी आतिथ्य का भी विकल्प दिया गया है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

अच्छे व्यवहार के लिए शुरू हुआ पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान अच्छे व्यवहार व सादे कपड़े में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से पुलिस लाइन सभागार में शुरू हुआ। एडीजी जोन पीवी रामा शास्त्री ने इसकी शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत लगभग 800 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने कहा कि यही समय है जब आप अपने व्यवहार व कुशलता से विश्वस्तर पर लोगों का दिल जीत सकते हैं। साथ ही यूपी पुलिस की छवि को बेहतर स्थापित किया जा सकता है। बस जरूरत है मेहमानों के साथ अच्छा व्यवहार व संवाद स्थापित करने की। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि कुछ लोगों के व्यवहार के चलते पुलिस की छवि खराब होती है। ऐसे में संवेदनशील, सहनशील बनकर इस छवि को अच्छा करना होगा।

कार्यक्रम में सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान कई बार ऐसा समय आता है जब झुंझलाहट आती है लेकिन हमें इसे नियंत्रित करना होगा। लोगों से विनम्रता से बात करनी होगी और उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। एसपी प्रोटोकॉल सुखराम भारती ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सात दिनों तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें सादे कपड़े में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जिले के अन्य पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर एसपी ग्रामीण एमपी सिंह, सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed