{"_id":"5be88ceebdec2269c10f9b87","slug":"181541967086-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीवासी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीवासी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अपने संसदीय क्षेत्र में 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी पूरी तरह तैयार है। दिवाली जैसा माहौल बनाने के लिए शहर में जगह-जगह एलईडी, फसाड और फोकस लाइट गई हैं। बड़ी इमारतों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों पर लाइटिंग कर उनकी खूबसूरती निखारी गई है। घाटों पर फसाड लाइट लगाई गई हैं।
बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड, रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल और दीनापुर एसटीपी को रंगीन लाइट से जगमग कर दिया गया है। बाबतपुर फोरलेन के पोल पर तिरंगी लाइट लगाई गई है। इसके अलावा फ्लाईओवर के नीचे के फव्वारे चला दिए गए हैं। बनारस की खूबसूरत तस्वीरों को भी जगह-जगह होर्डिंग के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है। बनारस के पुल, पोल सहित अन्य जगहों पर एलईडी लाइटिंग की गई है। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास साफ-सफाई की।
इस बीच रविवार को गांव और शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को प्रधानमंत्री की वाजिदपुर में होने वाली सभा के लिए निमंत्रण पत्र दिए गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय इस दौरान शिवपुर और आसपास के इलाकों में लोगों से आमंत्रण के साथ पीएम आगमन पर घरों पर दीया जला कर स्वागत करने की अपील की।
विज्ञापन
राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गोदौलिया और गिरजाघर इलाके में सफाई की। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में मलदहिया स्थित सरदार पटेल की मूर्ति के पास सफाई की। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभा स्थल के पास जनसंपर्क अभियान चलाते हुए दावा किया कि 352 सेक्टरों से कार्यकर्ता दो पहिया और चार पहिया वाहनों से सभा में पहुंचेंगे। वाराणसी लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने भी जनसंपर्क किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र ने मोबाइल से पदाधिकारियों से बातचीत कर विधानसभा क्षेत्रों से आने वालों की अनुमानित संख्या के बारे में जानकारी ली।
पूरा हो रहा काशी को क्योटो बनाने का वादा: डॉ. पांडेय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि काशी की जनता का सौभाग्य है कि उसे मोदी जैसा पीएम मिला। पीएम ने काशी को क्योटो बनाने का वायदा किया था। साढ़े चार साल में बहुत काम हुआ है। काशी में बदलाव का प्रमाण है कि बाबतपुर एयरपोर्ट आने वाले की पर्यटकों की संख्या की 11 लाख हो गई है। मोदी ने वाराणसी के विकास को नई दिशा दी है। सोमवार को प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का तोहफा देंगे, उनसे साबित होता है कि काशी क्योटो बन रहा है। काशी के विकास की हजारों करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। पीएम का बार-बार काशी आना बताता है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र की कितना चिंता करते हैं। मोदी ने वाराणसी के साथ प्रदेश को इतना दिया है, जिसकी कल्पना नहीं की गई थी।
वाजिदपुर में प्रधानमंत्री के मंच को दिया गया अंतिम रूप
बाबतपुर रिंग रोड तिराहे के पास वाजिदपुर में होनी वाली जनसभा की तैयारी पूरी हो गई है। जनसभा के लिए रविवार को पीएम मोदी के मंच को अंतिम रुप दिया गया। मंच के सामने रंगोली और काशी विश्वनाथ मंदिर, बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड सहित कराए गए विकास के अन्य कार्यों की आकृति बनाई गई है। गाजीपुर के प्रदीप ब्याहूत ने इसे डिजाइन किया है और हर्षिता पाठक की देखरेख में यह तैयार हुआ है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीना, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी सहित भाजपा मंत्रियों और पदाधिकारियों ने सभा स्थल और लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का निरीक्षण किया और कमियां दूर करने के लिए आवश्यक निर्देेश दिए।
--------टेबल फार्मेट में-----------
लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं
बाबतपुर-वाराणसी फोरलेन-812.59
रिंग रोड फेज वन-759.36
मल्टी मॉडल टर्मिनल-208
दीनापुर एसटीपी-186.48
सीवरेज पंपिंग स्टेशन-34.01
इंटरसेप्शन सीवर और पंपिंग मेन कार्य-155.87
आईपीडीएस का अतिरिक्त कार्य-139.41
तेवर ग्राम पेयजल योजना-27.9
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रावास-1.70
परमानंदपुर में आश्रय योजना-1.53
-------------------------
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
रामनगर में इंटरसेप्शन डायवर्जन ऑफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट वर्क-72
किला कटरिया मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य-2.36
एनएच-7 पर काम-3.16
लहरतारा बीएचयू मार्ग पर फुटपाथ-20.99
डोमरी में हेलीपोर्ट का निर्माण-4.94
ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र-4.44
सर्किट हाउस में मीटिंग हाल का सुंदरीकरण-3.24
(परियोजनाओं की लागत राशि करोड़ रुपये में हैं।)