{"_id":"5bd62134bdec22697455759c","slug":"181540759860-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.19 लाख के साथ बीएचयू के पूर्व छात्र सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.19 लाख के साथ बीएचयू के पूर्व छात्र सहित दो गिरफ्तार
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत शिव प्रसाद गुप्ता कॉलोनी स्थित नरेंद्र गेस्ट हाउस से 10 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। पुलिस ने नौ लाख उन्नीस हजार रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की शिनाख्त बलिया जिले के नरही थाना के सोहाब गांव निवासी रवीश कुमार राय और बिहार के कैमूर निवासी निशांत राय उर्फ नीशू राय के तौर पर हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया।
21 अक्तूबर की रात नरेंद्र गेस्ट हाउस के मालिक की आलमारी तोड़ कर दस लाख रुपये चुराए गए थे। सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने सर्विलांस की मदद से तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि बीएचयू के एएनडी हॉस्टल में रह चुका पूर्व छात्र रवीश गेस्ट हाउस के मालिक का करीबी रहा है और काफी दिन तक गेस्ट हाउस में रहता भी था। रविवार को रवीश और नीशू छित्तूपुर से नगवा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में रवीश ने बताया कि गेस्ट हाउस के सीसी कैमरे तोड़कर उसने दोस्त नीशू की मदद से आलमारी से रुपये चुराये थे। कुछ रुपये उधार चुकाने और कुछ मौजमस्ती में खर्च हो गए। उधर, इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि एक सीसी कैमरा बचा रह गया था और उसी में रवीश व नीशू की करतूत कैद हो गई थी। इसके आधार पर ही दोनों को गिरफ्तार करने में मदद मिली।