{"_id":"5b903941867a557ec751737f","slug":"181536178497-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी एसटी एक्ट से समाज में विघटन की स्थिति- कलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी एसटी एक्ट से समाज में विघटन की स्थिति- कलराज
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र ने वाराणसी में राम मंदिर और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद नए कानून बनाए जाने को लेकर सवर्णों की ओर से आंदोलित होने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पहले भी टिप्पणी की थी और इसमें कोई दो राय नहीं है कि इसकी वजह से समाज में सामाजिक विघटन की स्थिति पैदा हो रही है। इसलिए सभी दलों के लोगों को बैठकर इस पर विचार करना चाहिए।
वाराणसी में भाजपा नेता संदीप अग्रवाल और शिवनाथ यादव की पत्नी के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवर्ण आंदोलन को लेकर कहा कि एससी-एसटी एक्ट लागू करने को लेकर सरकार पर कुछ भी आरोपित करना ठीक नहीं है, क्योंकि यह बहुत पहले से बना है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि एससी-एसटी के लोगों की भी सुरक्षा के लिए रास्ता निकाला जाए। उन्होंने कहा, पार्टी की लाइन क्लियर है। पार्टी बार-बार कह रही है राम मंदिर बनेगा। मैं राम का भक्त हूं और मैं चाहता हूं राम के जन्म स्थान पर ही मंदिर का निर्माण हो। इसके लिए कोई खून-खराबा नहीं होना चाहिए।