{"_id":"5b86fe9442c7924633077eb1","slug":"181535573652-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20234 वाहनों का अभियान के दूसरे दिन किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20234 वाहनों का अभियान के दूसरे दिन किया चालान
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जिले भर में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की 354 टीमों ने 20234 वाहनों का चालान किया जबकि एक लाख अस्सी हजार छह सौ रुपया जुर्माना वसूला गया। लगातार हुई कार्रवाई के बाद ट्रैफिक पुलिस भी यह मान रही है कि दोपहिया वाहन सवारों में हेलमेट लगाकर चलने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि जिले के आठ क्षेत्राधिकारियों ने 112 मैनुअल चालान, 550 चस्पा चालान, 1676 फोटो चालान और दो वाहन सीज करने के साथ ही 214 वाहन स्वामियों से 59100 रुपया जुर्माना वसूला। जिले के 25 थानों की टीम ने 940 मैनुअल चालान, 3656 चस्पा चालान, 7462 फोटो चालान और 14 वाहनों को सीज करने के साथ 196 वाहनों से 34700 रुपया जुर्माना वसूला। ट्रैफिक पुलिस ने 342 मैनुअल चालान, 643 चस्पा चालान, 2371 फोटो चालान और दो वाहन सीज कर 285 वाहनों से 86800 रुपया जुर्माना वसूला। वहीं, क्राइम ब्रांच सहित अन्य टीमों ने 250 मैनुअल चालान, 330 चस्पा चालान और 1333 फोटो चालान किया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा ताकि सभी दोपहिया वाहन सवार हेलमेट पहन कर जरूर निकलें।