{"_id":"5b8459b542c79246773eb148","slug":"181535400373-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए बताया लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए बताया लूट
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। बाबतपुर एयरपोर्ट के समीप 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूटे जाने की घटना का सोमवार की रात पुलिस ने कुद घंटे में ही खुलासा कर दिया। मामला लूट का नहीं बल्कि युवक की पत्नी के प्रेमी के द्वारा मारपीट का निकला।
फूलपुर थाना अंतर्गत घोघरी गांव निवासी युवक ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका 20 हजार रुपया और सोने की चेन लूट ली गई है। इस सूचना पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो युवक बार-बार बयान बदलने लगा। इंस्पेक्टर फूलपुर ने युवक की तलाशी ली तो उसके जेब से 20 हजार रुपये बरामद हो गए और पता लगा कि वो सोने की चेन नहीं पहना था। कड़ाई से पूछताछ में सामने आया कि युवक का विवाह कबिरामपुर में हुआ है। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का प्रेमी उसे परेशान कराता था। सोमवार की शाम पत्नी के प्रेमी ने उसे मारापीटा। पुलिस ने युवक की पत्नी के प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।