{"_id":"5b71f1dc42c7927c7579aaad","slug":"181534194140-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को अतिक्रमण मुक्त कराएं, सहयोग करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को अतिक्रमण मुक्त कराएं, सहयोग करेंगे
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति ,वाराणसी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर शहर में अतिक्रमण, जाम जैसी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान दिए एक ज्ञापन के माध्यम से समाधान की मांग की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन को शहर को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाना चाहिए, इसके लिए व्यापारी समाज हर संभव सहयोग करने को तैयार है।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष प्रेममिश्रा आदि ने बताया कि शहर का हृदय स्थल गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग जहां एक वर्ष में लगभग 60 दिनों तक बांस बल्ली लगाने से रास्ता बंद कर दिया जाता है। इससे व्यवसाय पर प्रभाव पड़ता है जबकि सोमवार को छोड़कर हर दिन यह सड़क खाली रहता है। गोदौलिया स्थित कूड़ाघर को स्थानांतरित करने, शासन द्वारा पारित मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थल का निर्माण, यातायात व जाम से मुक्ति के लिए अवैध इ रिक्शा व ऑटो पर नियंत्रण लगाने, हर थानों पर हर महीने व्यापारियों संग बैठक कराने की मांग की गई। जिन व्यापारियों ने पहले से ही शादी समारोहों के लिए प्लास्टिक थर्माकोल के ग्लास, थाली वगैरह खरीद लिया है, उनका उत्पीड़न न किया जाए बल्कि कुछ दिन की मोहलत देनी चाहिए। पदाधिकारियों ने बताया कि डीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान अजय गुप्ता, आनंद सोनकर ,मनीषगुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मृत्युंजय सोनकर, रजनीश कन्नौजिया, रूद्रप्रताप सिंह, सुजीत गुप्ता, किशन सेठ, हृदय गुप्ता, योगेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।