{"_id":"5b6b5f064f1c1b923e8b5f26","slug":"181533763334-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मित्र नियुक्ति के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मित्र नियुक्ति के नाम पर लाखों की ठगी
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महिला स्वास्थ्य मित्र की नियुक्ति कराने के नाम पर ठगी करने वाले को कुछ महिलाओं ने पकड़कर कैंट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिलाओं की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सौ से अधिक महिलाओं से बीस-बीस हजार रुपये सिक्योरिटी मनी के नाम पर लेकर पिछले चार महीने से फररार संस्था के निदेशक को भुक्तभोगी महिलाओं ने उसके निवास पांडेयपुर से पकड़ लिया। लेजाकर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। कैंट थाने पर दर्जनों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने आरोप लगाया कि बीते नवंबर में ग्रामीण महिला स्वास्थ्य फाउंडेशन ने सोयेपुर लालपुर में प्रदेश सरकार की प्रायोजित योजना के नाम पर कार्यालय खोला। महिला स्वास्थ्य मित्र की नियुक्ति के नाम पर सिक्योरिटी मनी के रूप में बीस-बीस हजार रुपये लिये और फिर फरार हो गया। संस्था के तथाकथित निदेशक व साथियों ने जिले के अन्य ब्लॉक से कुल 120 महिलाओं को महिला स्वास्थ्य मित्र के रूप में नियुक्त किया तथा 3500 रुपये देने की बात करते हुए उन्हें ग्रामीण महिलाओं को सदस्य बनाने का काम सौंपा। सदस्य बनी महिलाओं से 100 रुपये शुल्क के नाम पर वसूली की गयी और उन्हें एवज में पूरे वर्ष मुफ्त सेनेटरी पैड देने का झांसा दिया गया। आरोप है की नियुक्ति के बाद मात्र दो माह तक तय वेतन की राशि से कम का भुगतान किया और उसके बाद सभी कार्यालय बंद कर फरार हो गए। बुधवार की दोपहर में भुक्तभोगी महिलाओं को सूचना मिली कि आरोपी पांडेयपुर अपने आवास पर है। दर्जनों की संख्या में पहुंची महिलाएं और उनके परिजनों ने उसे पकड़ कर कैंट पुलिस के हवाले किया। कैंट पुलिस ने महिलाओं की लिखित शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।