{"_id":"5af351f54f1c1b64098b91f2","slug":"181525895669-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबुरी। एक गांव में मंगलवार रात घर में घुस कर एक युवक ने 10 साल की बालिका के साथ दुराचार किया। शोरगुल सुनकर घर वालों की नींद खुली तो आरोपी भाग निकला। बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित का मेडिकल भी कराया।
गांव की एक महिला की दस और नौ साल की दो बेटियां हैं। मंगलवार की रात महिला दोनों बेटियाें को घर में सुलाकर खुद बगल में स्थित झोपड़ी में सोई थी। घर में बांस का दरवाजा लगा है। आरोप है कि युवक रात में दरवाजा खोलकर घर में घुस गया और चारपाई पर सो रही बड़ी बेटी का मुंह दबाकर उसे दूसरी चारपाई पर ले जाकर दुराचार किया। शोरगुल सुनकर मां पहुंची तो आरोपी भाग गया। सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।