फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिन्धी अबाणी बोली, मिठड़ी अबाणी बोली 00

सिन्धी अबाणी बोली, मिठड़ी अबाणी बोली 00

Mon, 26 Mar 2018 02:31 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
सिन्धी अबाणी बोली, मिठड़ी अबाणी बोली 00
वाराणसी।
विज्ञापन

जंहिंखे झूलण जो मिल्यों प्यार आहे खुशहाल नचे हथ मथे करे.... लोकगीतों के संग सिंधी समाज के चेट्रीचंड महोत्सव का शुभारंभ किया गया। रविवार को महमूरगंज स्थित चौरसिया लॉन में सिंधी महोत्सव के सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों ने ऐसा समा बांधा कि सभी थिरकने पर मजबूर हो गये।

इस अवसर पर सिंधी समाज के लोगों द्वारा लोकगीतों पर आधारित रंगारंग नाटक प्रस्तुत किये गये। समाज की महिला संगठन उर्जा सुहंणी एवं मुस्कान द्वारा महिलाओं ने अपने नाट्य प्रस्तुति के जरिए समाज के हित का संदेश दिया। बच्चों की संस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए देश प्रेम का पाठ पढ़ाया गया। भाषा और संस्कृ ति को संजोए रखने के प्रेरणा के साथ प्रस्तुत नाटक से खूब वाहवाही लूटी गई। महोत्सव में 150 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों ने अपने यादगार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। उत्सव में लजीज सिंधी व्यंजनों का मेले में आए सभी लोगों ने भरपूर आनन्द उठाया। शुभारंभ सौरभ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। संस्था के अध्यक्ष वापारीमल नैनानी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मेले में आए समाज के स्वावलंबन की बात कहीं। धन्यवाद मेला कमेटी के चेयरमैन त्रिलोकी रुपानी के किया। संचालन भव्या तलरेजा, स्नेहा, रोशनी, रवि व अरूण लखमानी का रहा। इस अवसर श्याम खेमानी, चंद्र पंजवानी, हासानंद के साथविभिन्न पंचायतों के मुखिया जन व समाज के विशिष्ट जन उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed