फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क हादसों में वृद्धा और छात्र की मौत, एक घायल00

सड़क हादसों में वृद्धा और छात्र की मौत, एक घायल00

Sat, 17 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में वृद्धा और छात्र की मौत, एक घायल00
हरहुआ/दानगंज। बड़ागांव और चोलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग हादसों में एक वृद्धा और आठवीं के छात्र की मौत हो गई। वहीं, आठवीं का ही एक अन्य छात्र घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची बड़ागांव थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, चोलापुर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेज सकी और कहना था कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। बता दें कि हादसे के दौरान स्कूटी सवार दोनों छात्रों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना अंतर्गत हरहुआ (डीह) निवासी मोहम्मद अनीस की चार बेटियों और दो बेटों में सबसे छोटा साहिल (16) बैजलपट्टी गांव स्थित स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। बताया जाता है कि साहिल अपने दोस्त काजीसराय निवासी शाहिद (16) के साथ स्कूटी से रामेश्वर की ओर जा रहा था। बैजलपट्टी गांव में रामेश्वर से हरहुआ की ओर जा रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने साहिल की स्कूटी पर जोरदार टक्कर मारी तो दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां साहिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, शाहिद की हालत गंभीर देखकर उसे दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ कर चालक भाग निकला। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

उधर, चोलापुर थाना अंतर्गत बबियांव निवासी सुमित्रा राजभर (65) बेला स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक से विधवा पेंशन लेने गई थी। बताया जाता है कि बेला में ही एक निजी स्कूल की बस की टक्कर से सुमित्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सुमित्रा के परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि दुर्घटना में मौत जैसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed