{"_id":"5a95b49b4f1c1bdd0b8b64cd","slug":"181519760539-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली पर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली पर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा का निर्देश
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। सरकार जनता के द्वार एवं शीतकालीन भ्रमण गोष्ठी मंगलवार को भदोही के समाल कोट में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान बिजली कनेक्शन के नाम पर धन उगाही करने के आरोप में बिजली कर्मचारी पर केस दर्ज कराने का आदेश जारी करने के साथ ही डीएम ने जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि शासन की मंशानुसार कार्य करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए समयसीमा में पूर्ण कराने को कहा। मनरेगा का काम न होने पर रोजगारसेवक और सेक्रेटरी को चेतावनी दी। ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन के नाम पर विभाग के कर्मचारी बसंत कुमार पर अवैध वसूली का आरोप लगाया, जिस पर डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर केस दर्ज कराने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया। जेई बिजली को कारण बताओ नोटिस दिया गया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ पशु आरबी मौर्य, एसडीएम सुनील कुमार, एएसडीएम अमृता सिंह, डीएसओ संजय आदि मौजूद रहे।