{"_id":"5a931ebe4f1c1bca798bbbfa","slug":"181519591102-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात लेकर आई दुल्हन और दूल्हे के गले में डाली जयमाल0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात लेकर आई दुल्हन और दूल्हे के गले में डाली जयमाल0
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना अंतर्गत नयापुर से रविवार की शाम बघ्घी में बैठकर दुल्हन कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची तो वर पक्ष से मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से उसका स्वागत किया। कर्दमेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाली और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई। इसके बाद दूल्हे के साथ बघ्घी में बैठकर दुल्हन ससुराल के लिए रवाना हो गई। बगैर कर्मकांड के इस दहेज रहित विवाह की चर्चा रविवार को पूरे इलाके में रही और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
नयापुर निवासी राजनाथ पटेल की पोस्ट ग्रेजुएट बेटी राजलक्ष्मी और घमहापुर निवासी डीएल कश्यप के बेटे रेलवे के इंजीनियर राजा ठाकुर का विवाह दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। दोनों परिवारों ने तय किया था कि वे दहेज रहित विवाह करेंगे। इसके अलावा विवाह में पूजापाठ, पंडित और सात फेरे जैसी बात नहीं होगी। साथ ही, बारात लेकर लड़की अपने घर से आएगी। रविवार की शाम बैंड-बाजा वालों के साथ बघ्घी पर चढ़ कर राजलक्ष्मी कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर में राजलक्ष्मी और राजा ठाकुर ने एक-दूसरे के गले में माला डालकर अपना जीवन साथी चुन लिया। डीएल कश्यप ने कहा कि समाज से दहेज जैसी कुरीतियों का अंत हो। इसीलिए उन्होंने अपने बेटे का इस तरह से विवाह किया है।