फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्लेन सेवा अप्रैल से शुरू होने का दावा

प्लेन सेवा अप्रैल से शुरू होने का दावा

Sat, 24 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्लेन सेवा अप्रैल से शुरू होने का दावा
वाराणसी। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स वाराणसी के विकास पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चैंबर पदाधिकारियों में समझौता हुआ है। अप्रैल में सी-प्लेन सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। उद्घाटन के लिए सीएम ने सहमति दे दी है। गुरुवार को चैंबर के संयोजक अनुज डिडवानिया और अनिल सिंह ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

चैंबर अध्यक्ष अशोक गुप्ता की मौजूदगी में दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि सी-प्लेन गंगा में उतरेगा। यह 100 से 200 किलोमीटर क्षेत्र में यात्रियों को लाएगा-ले जाएगा। काशी से इलाहाबाद, गोरखपुर, मिर्जापुर आदि क्षेत्र के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। एक बार में सी-प्लेन में आठ से 10 यात्री सवार हो सकेंगे। इसका किराया 5000 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। इसमें सरकार 2500 रुपये बतौर सब्सिडी देगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही सांस्कृतिक संकुल को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने पर भी सहमति बन गई है। इसको नए और अत्याधुनिक ढंग से विकसित किया जाएगा। शहर में मैकेनिकल पार्किगिं विकसित करने के लिए कचहरी और बेनियाबाग में वीडीए से स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। यह मल्टी स्टोरी पार्किगिं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर ने रोहनिया में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की भी इच्छा जाहिर की है। इसके लिए सरकार से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। गंगा उस पार 50 एकड़ जमीन में काशी की विरासत दिखाने और 50 कमरों के फ्लोटिंग होटल बनाने सहित कुल 11 योजनाआें पर समझौता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed