{"_id":"5a74ce424f1c1b87268b7dc3","slug":"181517604418-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर का छापा, 50 लाख रुपये की मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर का छापा, 50 लाख रुपये की मिली गड़बड़ी
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने महमूरगंज की तीन फर्नीचर दुकानों तथा दो गोदामों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें 50 लाख रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी मिली है। मौके पर ही व्यापारियों से सात लाख रुपये पेनाल्टी जमा कराई गई। दुकान व गोदाम से जुड़े सारे कागजात कब्जे में ले लिए गए हैं और उनकी जांच चल रही है। अधिकारियों की मानें तो अभी और गड़बड़ी मिल सकती है।
एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर केके वर्मा ने बताया कि महमूरगंज में एक ही परिसर में तीन फर्मों आनंद इंटरप्राइजेज, आनंद फर्निशर और आनंद ट्रेडिंग कंपनी के नाम से व्यापार किया जा रहा था। जबकि केवल एक फर्म की ओर से व्यापारिक विवरण दाखिल किया जा रहा था। साथ ही एक अघोषित गोदाम का भी संचालन किया जा रहा है। तीनों फर्मों का माल एक ही परिसर में पाया गया। इसके साथ ही संतोषजनक कागजात नहीं मिला। व्यापारी से सात लाख रुपये पेनाल्टी आनलाइन जमा कराई गई है। जांच टीम में ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर एसएन पांडेय, डिप्टी कमिश्नर आनंद कुमार राय, परमानंद, अखिलेश दुबे, अरविंद पाठक, योगेश मौर्या शामिल रहे।