{"_id":"5a6e30314f1c1b805a8b6a84","slug":"181517170737-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलरव के मंच पर थिरके छात्र, बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलरव के मंच पर थिरके छात्र, बटोरी तालियां
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय में दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव कलरव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस दौरान भावी पशु चिकित्सकों ने जहां रंगोली, क्विज, कॉर्टूनिंग, सकेचिंग, पोस्टर मेकिंग के माध्यम से श्रेष्ठता सिद्ध की वहीं शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर खूब थिरके।
संस्थान के नये शताब्दी कृषि भवन सभागार में दो दिनों तक अलग-अलग गोष्ठी के माध्यम से पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर वक्ताओं ने विस्तृत चर्चा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक से जहां सामाजिक बुराईयों को दूर करने के प्रति जागरूक किया वहीं नृत्य से अनेकता में एकता का संदेश भी दिया। अंत्याक्षरी में पियूष, अनिरुद्ध, शुभम की टीम को पहला, अनिश, गौरव, वीर को दूसरा और जयमाला, अंजू ने तीसर स्थान हासिल किया। उधर एकल-समूह गायन सुदर्शन बिंद, शुभम अस्थाना, अखिलेश को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, नृत्य में अंजू, जयमाला, अजय को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। रंगोली में कार्तिका को पहला, सत्येंद्र को दूसरा, पल्लवी को तीसरा स्थान पाने के लिए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. ए वैशंपायम, प्रो. मंजीत चतुर्वेदी, प्रो. रमादेवी, प्रो.एके नेमा, प्रो. रमेश कुमार, डॉ. मनीष, डॉ. अनुराधा, डॉ. शाहिद परवेज सहित कई लोग मौजूद रहे।