फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नाम वापसी पर छात्रों का हंगामा

नाम वापसी पर छात्रों का हंगामा

Wed, 27 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
नाम वापसी पर छात्रों का हंगामा
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापसी पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। पुस्तकालय मंत्री पद की प्रत्याशी पर चुनाव लड़ने का दबाव बनाने पर छात्रों के दो संगठन आमने-सामने आ गए। दोपहर से शुरू हुआ बवाल देर शाम तक चलता रहा। कई थानों की पुलिस और पीएसी के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। वहीं, आठ प्रत्याशी अपना पर्चा वापस लेकर मुकाबले से बाहर हो गए। अब कुल 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन

छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 33 प्रत्याशियों ने कुल 70 पर्चे दाखिल किए थे। कुछ प्रत्याशियों ने कई पदों के लिए अलग-अलग नामांकन किया था। मंगलवार को तीन पदों पर पर्चा दाखिल करने वाली छात्रा रागिनी कुमारी ने पुस्तकालय मंत्री और उपाध्यक्ष पद से नामांकन वापस लेने का प्रार्थनापत्र दिया। पुस्तकालय मंत्री पद पर सिर्फ दो प्रत्याशी थे। ऐसे में रागिनी के नाम वापस लेने पर दूसरे प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। इसको देखते हुए एक संगठन से जुड़े छात्रों ने रागिनी पर पर्चा वापस न लेने का दबाव बनाया। इसके बाद रागिनी चुनाव अधिकारी के पास पहुंची और पुस्तकालय मंत्री की बजाय अध्यक्ष पद से नामांकन वापस लेने की इच्छा जाहिर की। उसका कहना था कि उसने पुस्तकालय मंत्री पद से नाम वापसी का प्रार्थना पत्र गलती से दे दिया है। इसकी जानकारी होने पर दूसरे संगठन से जुड़े छात्र पहुंच गए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इस पर दोनों संगठनों के छात्र आमने-सामने आ गए। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ पहुंच गए। सीओ ने छात्रों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं, देर शाम चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी, जिसके अनुसार प्रमुख चार पदों के 10 और संकाय प्रतिनिधि के पांच पदों पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। पुस्तकालय मंत्री और श्रमण विद्या संकाय प्रतिनिधि के पद पर एक-एक प्रत्याशी बचे हैं, जिनका नामांकन निर्विरोध तय हो गया। इसके पहले सोमवार को एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed