{"_id":"5a3d6e894f1c1bcd6d8b5a58","slug":"181513975433-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाईगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाईगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता...
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिकार तो सब करते हैं लेकिन टाईगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता...पर पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों से गूंज उठा। उसके बाद तो सलमान के फैन्स के जोश का तूफान थमने का नाम ही नहीं लेता है। सलमान जितना पर्दे पर गरजते हैं, थिएटर में दर्शकों की सीटियां भी खूब बजती हैं। हर डायलॉग पर सिटी, भाईजान की हर अदा पर ताली और फिर कैटरीना की इंट्री पर भी दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। फिल्म में हॉलीवुड स्टाइल एक्शन है और टाइगर उस हद तक गुजर गया है, जो उसने पहले कभी पार की नहीं थी। अली अब्बास स्टोरी पॉइंट को अच्छे से लेकर चलते हैं। हॉलीवुड सुपर स्टार अर्नाल्ड और सिल्वेस्टर के कॉम्बिनेशन के रूप में सलमान ने खूब एक्शन किए हैं।
शुक्रवार को आईपीमाल सिगरा के थिएटर एक में ‘टाइगर जिंदा है’ के रिलीज के पहले दिन फर्स्ट डे फर्स्ट शो सलमान के फैंस के नाम रहा। भाईजान की फिल्म देखने पहुंचे पीलीकोठी के सलमान, इदरीश, अबूजमा, मो. सगीर ने कहा कि उनके लिए तो यह नए साल के जश्न से कम नहीं है। फिल्म के शुरू होने के साथ ही टाइगर की एंट्री और फैन्स का जबरदस्त धमाल सीटियों के साथ ही डांस भी दर्शकों का जोश बढ़ाने के लिए काफी था। फर्स्ट शो पर ऐसा हंगामा सिर्फ सलमान की फिल्म में ही देखने को मिलता है।
टाइगर जिंदा है के साथ सलमान खान ने कमबैक किया है। इसमें सलमान ‘टाइगर जिंदा है’ की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां ‘एक था टाइगर’ खत्म हुई थी। रॉ को टाइगर की तलाश है क्योंकि हालात फिर ऐसे बन चुके हैं कि सिर्फ टाइगर उनसे निपट सकता है। इराक में भारतीय नर्सें फंस गई हैं और उन्हें वहां से निकालना है। आईपी सिनेमा के मैनेजर अर्पित यादव ने बताया कि शाम छह बजे तक तीन हजार टिकट बिके थे। ‘टाइगर जिंदा है’ से बाक्स आफिस पर धमाल मचने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। कुछ यही हाल आईपी विजया और जेएचवी सिनेमा का भी रहा।