फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी से नहीं छंट रहा प्रदूषण का काला साया

काशी से नहीं छंट रहा प्रदूषण का काला साया

Thu, 07 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
काशी से नहीं छंट रहा प्रदूषण का काला साया
वाराणसी। बनारस से प्रदूषण का काला साया छंटने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भी काशी में प्रदूषण का मानक दिल्ली से कहीं ज्यादा रहा। हालांकि बुधवार को काशी से ज्यादा प्रदूषित लखनऊ, कानपुर और आगरा जैसे शहर रहे।
विज्ञापन

काशी की आबोहवा लगातार खतरे के निशान पर बनी हुई है। रविवार को वाराणसी शहर दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित था। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 429 पर था, वहीं दिल्ली का इंडेक्स 372 पर था। बुधवार को वाराणसी शहर के हवा की गुणवत्ता खतरे के निशान पर थी। वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 352 रहा, जबकि दिल्ली का इंडेक्स 282 रहा। काशी और दिल्ली से ज्यादा कानपुर का (371), लखनऊ (370) और आगरा (347) का एयर क्वालिटी इंडेक्टस रहा। जानकारों की मानें तो 200 से ऊपर एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक होता है। ऐसे में बनारस लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। इसके पीछे बनारस में हो रहे विकास कार्यों को प्रमुख वजह माना जा रहा है। शहर में लगातार वाहनों का दबाव भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed