फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूर्व विधायक की पत्नी को 20 साल बाद मिला पेंशन का चेक

पूर्व विधायक की पत्नी को 20 साल बाद मिला पेंशन का चेक

Sat, 18 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक की पत्नी को 20 साल बाद मिला पेंशन का चेक
वाराणसी। शहर उत्तरी के पूर्व विधायक स्व. मुश्ताक अहमद (कबूतर वाले) की पत्नी ताहिरा बीबी को 20 साल बाद न्याय मिला। शहर उत्तरी के भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी के जरिए पेंशन की धनराशि 3.16 लाख रुपये का चेक दिलाया।
विज्ञापन

मुश्ताक अहमद सन 1977 से 1980 तक जनता पार्टी से शहर उत्तरी के विधायक रहे। 1997 में उनका देहांत हो गया था। तब से लेकर अब तक उनकी पत्नी को पेंशन का लाभ नहीं मिला था। यहां तक की जिला प्रशासन ने भी विधानसभा को विधायक के मृत्यु की सूचना नहीं दी। विधायक को जब इसकी जानकारी हुई तो तो उन्होंने विधानसभा में शोकसभा करवाई। जिला प्रशासन से तत्काल रिपोर्ट लगवाने के बाद 3.16 लाख रुपये का चेक दिलाया। छह बच्चों का लालन पालन करने में ताहिरा को काफी दिक्कतें आईं। इन पैसों के मिलने के बाद अब उन्हें मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी। इस मौके पर ताहिरा के बेटों के अलावा अरविंद सिंह, जगदीश त्रिपाठी, मदन दूबे, विनोद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed