{"_id":"59efaeae4f1c1bca678b72ed","slug":"181508880046-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर के लिए कुल 17 महिलाओं ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर के लिए कुल 17 महिलाओं ने की दावेदारी
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। निकाय चुनाव में टिकट के लिए मंगलवार को भी भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग में दावेदारों ने आवेदन किए। अब तक पार्टी में 1200 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इनमें महापौर के लिए 17 आवेदन शामिल हैं। गहमागहमी के बीच कार्यालय में भीड़ सुबह से शाम तक डटी रही। 90 वार्ड के पार्षदों के लिए 1100 आवेदन आ चुके हैं। इनके अलावा रामनगर अध्यक्ष पद, 25 सभासद और गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष व 10 सभासद के लिए 133 आवेदन आ चुके हैं।
आवेदन लेने के बाद निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई ने बताया कि इन आवेदनों को स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजी गई है। वे तीन तीन लोगों के नाम का पैनल बनाकर प्रदेश के पास सूची भेजेंगे। इनमें से एक नाम पर सहमति बनेगी। इस पर सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की सहमति होगी। टिकट के लिए पहली प्राथमिकता पार्टी कार्यकर्ता और दूसरी जिताऊ होगी। इसी आधार पर टिकट के लिए चयन किया जाएगा। अक्टूबर माह के अंत या नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। टिकट पर चर्चा के लिए शाम पांच बजे गुलाब बाग में बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि दूसरे दिन 460 आवेदन आए। जल्द ही टिकट की घोषणा की जाएगी।