फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मेन : नया जोश, नई जिम्मेदारी, भव्य स्वागत की तैयारी

मेन : नया जोश, नई जिम्मेदारी, भव्य स्वागत की तैयारी

Wed, 06 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
मेन : नया जोश, नई जिम्मेदारी, भव्य स्वागत की तैयारी
वाराणसी। भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपनी कर्मभूमि काशी आ रहे डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के भव्य स्वागत की तैयारी की है। डॉ. पांडेय बुधवार सुबह 10:20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार से उनका स्वागत किया जाएगा। यहीं से खुले वाहन में काफिले के साथ उनके स्वागत का क्रम शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट से प्रदेश अध्यक्ष गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यहां से दोपहर बाद दो बजे नागरी नाटक मंडली में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के आगमन को लेकर बनारस से चंदौली तक कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बाबतपुर से गुलाबबाग कार्यालय तक देर रात तक झंडे-बैनर लगाए जाते रहे। प्रदेश अध्यक्ष के वाहन के आगे सौ गाड़ियों का काफिला चलेगा। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, शंकर गिरी, कौशलेंद्र सिंह, दिलीप सिंह पटेल, आशीष सिंह बघेल, मनीष कपूर, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष खुले वाहन से काफिले के साथ आएंगे। काफिले में सौ दो पहिया और 50 चार पहिया वाहन होंगे। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने बताया कि डॉ. पांडेय दोपहर 12:10 बजे भोजूबीर तिराहे पर राजर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर, मिंट हाउस स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मलदहिया चौराहा स्थित पटेल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में भी उनका स्वागत होगा। यहां 1:15 बजे पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद वे नागरी नाटक मंडली में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद चौकाघाट पानी टंकी, सिटी स्टेशन, गोलगड्डा तिराहा, कज्जाकपुरा, भदऊं चुंगी पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद वे अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली रवाना हो जाएंगे। तैयारियों को लेकर राजातालाब, रोहनिया, चौबेपुर आदि स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed