फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा किनारे आलमगीर मस्जिद में मिल्लत का नजारा

गंगा किनारे आलमगीर मस्जिद में मिल्लत का नजारा

Fri, 23 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
गंगा किनारे आलमगीर मस्जिद में मिल्लत का नजारा
वाराणसी। रमजान का आखिरी जुमेरात रोजा इफ्तार के नाम रहा। गंगा घाट किनारे आलमगीर मस्जिद से लेकर सेंट्रल जेल, कचहरी, बजरडीहा समेत कई जगहों पर गुरुवार को रोजा इफ्तार पार्टी में मिल्लत और भाईचारे का नजारा दिखा। पंचगंगा घाट स्थित धरहरा मस्जिद में कौमी एकता की एक अलग ही नजीर पेश की गई। मस्तिष्क पर केसरिया चंदन लगाए नौजवान रोजेदारों को इफ्तार कराने में लगे रहे।
विज्ञापन

पार्षद अजीत सिंह के संयोजन में आयोजित इस रोजा इफ्तार में काफी तादाद में लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद अहमद, सादिक अली, महफूज हुसैन, राकेश यादव, डॉ. नरेंद्र, पं. प्रकाश मिश्र, हामिश अंसारी, आकिब खान, संजय सोनकर, राशिद अली, मुन्ना भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रांतीय जोन की ओर से सेंट्रल जेल शिवपुर में आयोजित रोजा इफ्तार में कैदियों के साथ लोगों ने रोजा इफ्तार किया। इस अवसर पर राजीव गौतम, डॉ. पंचदेव, ओम प्रकाश कश्यप, बृजेश पटेल, शमसुद्दीन आदि मौजूद रहे। वहीं ब्रिज किशोर स्टूडेंट्स एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वरुणापुल कचहरी स्थित मस्जिद में रोजा इफ्तार हुआ। नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी। संयोजन राजीव वर्मा, अब्दुल शकील, मो. वसीम, मो. आलम का रहा। इस मौके पर मो. ताबिश, इमरान, शहाबुद्दीन, फैजल आदि रहे। उधर हथकरघा बुनकर विकास सहकारी समिति की ओर से बजरडीहा रजानगर में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। उधर, सपा अल्पसंख्यक सभा की ओर से सरैया स्थित सपा नेता बदरुद्दीन अहमद के निवास पर रोजा इफ्तार हुआ। इस मौके पर हाफिज इखलाक, वसीम अहमद, शाहनवाज, नईम, मो. आतिफ, जमील अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed