फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 तक कराना होगा स्कूूली वाहनों का फिटनेस

25 तक कराना होगा स्कूूली वाहनों का फिटनेस

Mon, 12 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
25 तक कराना होगा स्कूूली वाहनों का फिटनेस
मऊ। जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया कि 25 जून तक सभी स्कूली वाहनों (बस, मैजिक) का फिटनेस एआरटीओ आफिस में करा लें । 25 जून बाद अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की चेकिंग कराई जाएगी। फिटनेस न होने की स्थिति में वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। बैठक में ऐसे स्थानों की पहचान की गई जहां तीन साल के अंदर पांच से अधिक सड़क हादसे हुए हैं। जनपद में ऐसे14 स्थानों चिहिनत किए गए। इन सभी स्थानों को ब्लैक स्पाट के रूप में चिन्हित किया गया । वहां पर सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला मुख्यालय पर ई-रिक्शा चलाने के निर्णय पर विचार किया गया।जनपद में आने वाले आटो रिक्शा को शहर के शुरूआती स्थान पर स्टैण्ड बनाने पर विचार किया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर मजिस्ट्रेट क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि जाम लगने वाली जगह का चिह्नीकरण करें। वहॉ पर अतिक्रमण हटाने सहित जाम से निजात के अन्य विकल्प तलाशने के निर्देश डीएम ने दिए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को बलिया मोड, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ मोड़ पर स्टैण्ड साइज का साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट हंसराज यादव, अपर पुलिस अधीक्षक , सीओ सिटी एसडीएम घोसी, एसडीएम मधुबन, एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना सहित संबंधित अधिकारी एवं एआरटीओ श्यामलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed