{"_id":"65978c931765fd78b50266f7","slug":"18-ips-officers-transferred-dig-omprakash-singh-given-responsibility-of-varanasi-range-akhilesh-chaurasia-po-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Transfer:देर रात पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 18 IPS अफसरों का तबादला; किसे मिली वाराणसी रेंज की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Transfer:देर रात पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 18 IPS अफसरों का तबादला; किसे मिली वाराणसी रेंज की जिम्मेदारी
Fri, 05 Jan 2024 10:29 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:29 AM IST
सार
वाराणसी के डीआईजी अखिलेश चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। डॉ. ओम प्रकाश सिंह को वाराणसी परिक्षेत्र का उप महानिरीक्षक बनाया गया। बता दें कि ओपी सिंह इससे पहले बदायूं में बतौर एसएसपी तैनात थे।
विज्ञापन
आईपीएस के हुए तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार देर रात उस समय पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। 18 अफसरों का ट्रांसफर समेत 11 जिलों के कप्तान भी बदले गए।
विज्ञापन
वाराणसी के डीआईजी अखिलेश चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। डॉ. ओम प्रकाश सिंह को वाराणसी परिक्षेत्र का उप महानिरीक्षक बनाया गया। बता दें कि ओपी सिंह इससे पहले बदायूं में बतौर एसएसपी तैनात थे।
विज्ञापन
वहीं हाल ही में डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए बलिया के एसपी एस आनंद का स्थानांतरण डीआईजी एसटीएफ के पद पर कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस देव रंजन वर्मा को बलिया का एसपी बनाया गया है। देवरंजन वर्मा इससे पहले एसपी रेलवे लखनऊ के पद पर तैनात थे। एसपी देवरंजन वर्मा मूलत: लखनऊ के रहने वाले हैं। वह 2011 बैच के आईपीएस है।
विज्ञापन