फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1790 got the investigation done in the health fair, ayushman card made of 106

आरोग्य मेले में 1790 ने कराई जांच, 106 का बना आयुष्मान कार्ड

Mon, 02 May 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
1790 got the investigation done in the health fair, ayushman card made of 106
जिले में 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे स्वास्थ्य मेले में 1790 लोगों ने जांच कराई। आयुष्मान भारत योजना का स्टाल लगाकर 106 लोगों का कार्ड भी बनाया गया। उधर पीएचसी कोनिया पर लगे मेले का शहर दक्षिणी के विधायक नीलंकठ तिवारी ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी के दूसरे फेज का काम शुरू कराने के लिए मई में धनराशि मुक्त कराने की बात कही।
विज्ञापन

हर रविवार को लगने वाले मेले के तहत स्वास्थ्य केंद्रों में 1790 लोगों की जांच में 613 पुरुषों, 933 महिलाओं और 244 बच्चों को देखा गया। कोविड हेल्प डेस्क पर 1238 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई। इसमें 533 लोगों की कोरोना जांच की गई। मेले में 92 लोगों की हेपेटाइटिस-बी व सी की जांच, 140 बुखार, 129 लोगों की मलेरिया जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। 51 लिवर, 94 श्वसन, 179 उदर, 72 मधुमेह, 249 त्वचा संबंधित मरीज और 7 टीबी के संभावित लक्षण दिखने वाले लोगों की जांच की गई। 18 एनीमिक महिलाएं, 38 हाइपरटेंशन, 238 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) भी की गई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मेले में जांच के बाद 11 मरीजों को चिकित्सकीय उपचार के लिए भेजा गया। इस दौरान संचारी रोगों से बचाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed