फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दारानगर में पत्नी की हत्या कर पति रात भर सोया रहा बगल में

दारानगर में पत्नी की हत्या कर पति रात भर सोया रहा बगल में

Mon, 20 May 2019 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
दारानगर में पत्नी की हत्या कर पति रात भर सोया रहा बगल में
वाराणसी। दारानगर में पीढ़ा से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर पति ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति रात भर पत्नी के बगल में ही सोया रहा। रविवार को पड़ोसियों को शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जैतपुरा पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति के अनुसार उसकी पत्नी ने प्रेतात्मा के प्रभाव में उसे पीढ़ा से मारा था। गुस्से में आकर उसने पत्नी के सिर पर उसी पीढ़ा से वार कर दिया। उसे पता ही नहीं लगा कि कब उसकी पत्नी की मौत हो गई। पति का यह जवाब सुन कर पुलिस और मुहल्ले के लोग अवाक थे।
विज्ञापन

जैतपुरा थाना अंतर्गत दारानगर निवासी बच्चा सिंह के मकान में बिहार के गया का रहने वाला प्रमोद ठाकुर (28) अपनी पत्नी बबिता (25) के साथ रहता था। प्रमोद सिलाई मशीन की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। रविवार को प्रमोद के कमरे का दरवाजा दोपहर तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई। बबिता को आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो जमीन पर चटाई पर सफेद चादर से ढक कर बबिता का शव पड़ा हुआ था और प्रमोद उसी के बगल में लेटा हुआ था।
विज्ञापन

प्रमोद ने बताया कि बबिता के ऊपर प्रेतात्मा का साया था। प्रेतात्मा के साये में बबिता रह-रह कर आक्रामक होकर उसकी पिटाई करती थी और इस दौरान उसे संभाल पाना मुश्किल होता था। शनिवार की रात बबिता के ऊपर प्रेतात्मा का साया आया तो वह उस पर पीढ़ा से वार करने लगी। इसी दौरान उसने पीढ़ा छुड़ा कर बबिता के सिर पर वार करना शुरू किया तो वह जमीन पर गिर पड़ी। थोड़ी देर सिर से खून बहा और फिर बबिता शांत हो गई तो वह मामला सामान्य समझ कर उसके बगल में बिस्तर लगा कर सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ंदारानगर मुहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो प्रमोद कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि बबिता के पैर के पास पानी भरी बाल्टी और मोबाइल फोन रखा हुआ था। पुलिस ने जब प्रमोद से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि बबिता का खून देखकर वह घबरा गया था और डर के मारे उसे कहीं इलाज के लिए नहीं ले गया। रात में उसे लगा कि बबिता ठीक हो गई है और इसी वजह से उसके बगल में ही वह खुद भी सो गया। कमरे की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बबिता की हत्या के बाद विकास ने कमरे में खाना खाया और पानी पीने के बाद उसके बगल में सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed