फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2019 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
वाराणसी। छावनी क्षेत्र के पीछे फुलवरिया में वरुणा नदी के किनारे संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। मौके से दो देसी रिवाल्वर, नौ तमंचे, दस अर्ध निर्मित तमंचे, एक कारतूस, अवैध तरीके से असलहे बनाने के उपकरण और भट्ठियां बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त राजातालाब क्षेत्र के कचनार के सुनील कुमार राजभर और मिर्जापुर के चुनार थाना के कुशहां अदलपुरा के आसिफ अली के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अवैध शस्त्र फैक्ट्री के भंडाफोड़ और 25 हजार के इनामी बदमाश कुंदन की गिरफ्तारी को सोमवार की प्रदेश की पुलिस की कार्रवाई में डीजीपी ओपी सिंह ने दूसरा स्थान दिया।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि ऐढ़े स्थित रिंग रोड पुलिया के समीप क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह ने चेकिंग के दौरान सुनील को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ की गई तो पता लगा कि वो आसिफ के साथ अवैध तरीके से असलहे बनाकर बनारस और आसपास के जिलों में बेचता है। सुनील को लेकर उसके द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने छापेमारी की तो आसिफ तमंचों, रिवाल्वरों, अर्ध निर्मित तमंचों के साथ ही अवैध असलहा बनाने की सामग्रियों और उपकरणों के साथ मिला।
विज्ञापन

मुंगेर में सीखा अवैध असलहे बनाना
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो बिहार से असलहों की तस्करी कर बनारस लाते थे। इस काम में पकड़े जाने का डर रहता था, इस वजह से मुंगेर में रह कर अवैध असलहे बनाने का काम सीखा। फुलवरिया में वरुणा नदी के किनारे का इलाका सुनसान रहता है। जंगली झाड़ियों के बीच असलहे बनाने और उन्हें छुपा कर रखने में दिक्कत नहीं होती थी। दोनों ने बताया कि तमंचे पांच से छह हजार रुपये में और रिवाल्वर 15 हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार का इनामी कुंदन गिरफ्तार
यूपी कॉलेज के छात्रनेता विवेक सिंह की हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश चोलापुर के कुरौली निवासी कुंदन सिंह को सोमवार को भोजूबीर तिराहा से गिरफ्तार किया। कुंदन को जेल भेज दिया गया है। बीते 24 फरवरी को छात्रनेता विवेक की यूपी कॉलेज परिसर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण का मुख्य अभियुक्त अनुपम नागवंशी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी को सूचना मिली थी कि इनामी कुंदन भोजूबीर तिराहा पर मौजूद है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने एसओ शिवपुर के साथ घेरेबंदी कर कुंदन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed