फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कछवारोड में 20 बीघा गेहूं के फसल जली

कछवारोड में 20 बीघा गेहूं के फसल जली

Sat, 13 Apr 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
कछवारोड में 20 बीघा गेहूं के फसल जली
कछवारोड/लोहता/चिरईगांव। सेवापुरी ब्लाक के ठटरा गांव के महुली वीर बिंद बस्ती में शुक्रवार को गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट के चलते लग गई। इसमें करीब बीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

खेत के ऊपर से बिजली का तार गया है। दोपहर में तार से निकली चिंगारी ने पास मकोड़ी विंद की मड़ई में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते सारा सामान जल गया। यहीं आग पास खेत तक पहुंच गई। इसमें कृष्ण मुरारी दुबे, छबीले विंद, श्याम बहादुर दुबे, संतोष दुबे, सुबास विंद, श्याम मुरारी दुबे, रामजी दुबे सहित एक दर्जन किसानों की फसल जल गई। एसडीएम राजातालाब जय प्रकाश ने बताया कि मौके जायजा लिया गया है और किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। मौके पर पहुंचे अपना दल विधायक नीलरतन पटेल उर्फ नीलू ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए एसडीएम राजातालाव को निर्देश दिया।
विज्ञापन

चिरईगांव विकास खंड के तरयां गांव में शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे विजली के शार्ट-शर्किट से गेहूं की खेत मे आग लग गई। इसमें गंगा साव,पवारू साव व गोपाल की लगभग एक बीघे गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोहता स्थित सालिक केशरी का चौथे मंजिल पर शार्टशर्किट से आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। सुबह सालिक केशरी घर से निकलकर दुकान खोलने के निकले थे। घर के लोग पूजा करने के लिए मंदिर गए। चौथे मंजिल पर धुआं उठता देखकर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके फर पहुंची पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीण लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed