{"_id":"5c8fff7bbdec2213eb737a98","slug":"171552940923-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में 2033 वाहन चालकों का ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में 2033 वाहन चालकों का ई-चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए कैमरे की मदद से तीन दिन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2033 वाहन चालकों का ई-चालान किया गया। साथ ही, लंका के रविदास गेट स्थित पहलवान लस्सी के संचालक को एसपी ट्रैफिक ने हिदायत दी है कि दुकान के सामने यदि बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े हुए तो पुलिस एक्ट के साथ ही भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहन लेकर चलने वाले सभी लोग कैमरे की नजर में हैं। 15 से 17 मार्च तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे 2033 लोगों का चालान किया गया। अभियान चलाकर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, दोपहर बाद एसपी ट्रैफिक ने यातायात निरीक्षकों, यातायात उप निरीक्षकों और फैंटम मोबाइल दस्ता के साथ शहर का भ्रमण किया। इस दौरान चौकाघाट, सिगरा, रथयात्रा, रविदास गेट और बीएचयू चौराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा सही तरीके से ड्यूटी न करने पर एसपी ट्रैफिक ने उन्हें फटकार लगाई। साथ ही, सही तरीके से ड्यूटी करने की ताकीद की गई। इस दौरान लाउड हेलर के माध्यम से आमजन से यातायात नियमों के पालन की अपील की गई।