{"_id":"5c7d89a3bdec2213fd298159","slug":"171551731107-varanasi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में चोरों का फैला आतंक, महापौर के पति की दुकान से हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में चोरों का फैला आतंक, महापौर के पति की दुकान से हुई चोरी
Tue, 05 Mar 2019 10:59 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की महापौर मृदुला जायसवाल के पति राधाकृष्ण जायसवाल की पिपलानी कटरा स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने कैश बॉक्स से 40 हजार रुपये उड़ा दिए। सोमवार को मामला सार्वजनिक हुआ तो पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आननफानन में चेतगंज थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मुआयना करने पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। प्रकरण को लेकर चेतगंज थाने में तहरीर दी गई है। वहीं, चौबेपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो स्कूलों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
सिगरा थाने के चंदुआ छित्तूपुर निवासी राधाकृष्ण जायसवाल ने बताया कि शनिवार को उनकी रिश्तेदारी में शादी थी। इस वजह से कर्मचारियों को दुकान बंद कर घर पर चॉबी देने को कह दिया था। सोमवार को दुकान खोलने आए तो पता लगा कि पीछे के गेट का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन
कैश बॉक्स पर नजर गई तो वह भी टूटा था और उसमें रखे लगभग 35 से 40 हजार रुपये गायब थे। घटना की जानकारी पाकर एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह के अलावा इंस्पेक्टर चेतगंज मुआयना करने पहुंचे।
क्राइम ब्रांच की टीम ने राधाकृष्ण की दुकान के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि रात्रि कालीन गश्त को लेकर पुलिस की ओर से बरती जा रही लापरवाही के कारण चोर कामयाब रहे। जब शहर की प्रथम नागरिक का प्रतिष्ठान सुरक्षित नहीं है तो आमजन की स्थिति समझी जा सकती है।
उधर, चौबेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चुमकुनी का ताला तोड़ कर चोर सोलर लाइट की बैट्री, पंखे, स्टार्टर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। इसी तरह जय जवान जय किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय और बर्थरा खुर्द गांव में लगी सोलर लाइट की बैट्री भी चोर चुरा ले गए।