{"_id":"5c6c6ba2bdec221a3766956f","slug":"171550609314-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। माघ पूर्णिमा पर मंगलवार को पुण्य लाभ लेने के लिए श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। आधी रात के बाद से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने स्नान प्रारंभ कर दिया। स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए लोग मंदिर की ओर जाने लगे। मंगल आरती के बाद मंदिर का पट खुला और भक्तों ने दर्शन पूजन किए। विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला रात में आरती तक चलता रहा। मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह से लेकर देर रात करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आरती के समय झांकी दर्शन कराया गया। मंदिर के सभी प्रवेशद्वारों पर लंबी कतार लगी रही।
घाटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
स्नान के दौरान किसी प्रकार की घटना न घटे इसके लिए घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। एनडीआरएफ से लेकर जल पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात थे। वहीं घाटों के किनारे बांस बांधे गए थे, ताकि उससे आगे लोग न जा सकें। सबसे अधिक भीड़ दशाश्वमेध घाट, राजघाट, तुलसी घाट, अस्सी घाट, केदार घाट, पंचगंगा घाट पर रही। साथ ही मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी।
आज होगी ज्यादा भीड़
कुंभ के चलते सभी स्नान पर्व के दौरान काशी के गंगा घाटों पर मुख्य स्नान के अगले दिन ज्यादा भीड़ हो रही है। बुधवार को काशी में प्रयाग से पलट प्रवाह होगा। मंगलवार को माघ पूर्णिमा पर अपेक्षाकृत भीड़ नहीं थी, जबकि बुधवार को भीड़ के अधिक होने की संभावना है।