{"_id":"5c3e4161bdec2273487f2241","slug":"171547583841-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से मंगलवार को मौसम का मिजाज एकदम बदला सा रहा। यही कारण रहा कि दिन में तेज धूप होने के बाद भी कोई राहत नहीं मिली। सोमवार की तुलना में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम हो गया। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा वहीं मंगलवार को 7.4 डिग्री रहा। मौसम फिलहाल गुरुवार तक इसी तरह बने रहने की संभावना है।
इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव अधिक रहा। दस जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा तो 11 जनवरी को इसमें कमी आई और 21.7 डिग्री तक पहुंच गया। 12 जनवरी को फिर दो डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमानदस जनवरी को 9.4, 11 जनवरी को 8.5, 12 जनवरी को 7.4 डिग्री सेल्सियस और 13 को 8, 14 को 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद 15 जनवरी को इसमें तेजी की गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री पहुंच गया। मंगलवार सुबह तेज धूप निकली लोग छतों पर पहुंचे लेकिन हवा इतनी तेज थी कि धूप में भी ठिठुरन बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिक आरएस सिंह के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमांचल प्रदेश सहित अन्य जगहों पर बर्फबारी का ही असर है। इसी वजह से ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज हो गई है। मंगलवार को इसकी रफ्तार दस किलोमीटर प्रतिघंटा रही और गुरुवार तक ऐसे ही हवाएं चलने और गलन बढ़ने की संभावना है।