{"_id":"5c268ab9bdec2256d878857b","slug":"171546029753-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी बदमाश लोहा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार का इनामी बदमाश लोहा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के भेलखा निवासी 15 हजार के इनामी बदमाश शिव कुमार उर्फ लोहा यादव को गुरुवार की रात कैंट पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ से गिरफ्तार किया। पुलिस वर्ष 2012 से लोहा की तलाश कर रही थी। लोहा पर चोरी, उचक्कागिरी सहित अन्य आरोपों में कैंट व शिवपुर सहित अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं। लोहा की गिरफ्तार को यूपी पुलिस ने शुक्रवार को प्रदेश भर की टॉप थ्री कार्रवाई में स्थान देते हुए वाराणसी पुलिस को बधाई दी।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह गुरुवार की रात एसआई अशोक कुमार व संजीत बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मदेव चौहान और रामानंद यादव के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि इनामी बदमाश लोहा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है तो घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में लोहा ने बताया कि उसके गिरोह का सगरना भेलखा निवासी दिग्गज सिंह है। गिरोह के अन्य सदस्यों में बड़ागांव का राजू यादव और शिवपुर का रूपचंद है। लोहा ने बताया कि वर्ष 2012 में वांछित होने के बाद वो ट्रक चालक का काम करने लगा ताकि किसी को उस पर शक न हो। इस बीच समय-समय पर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ वो चोरी और उचक्कागिरी की वारदातों को अंजाम देता रहता था। एसएसपी ने कहा कि लोहा के गिरोह को पंजीकृत कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।