फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   किशोरी के अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी

किशोरी के अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी

Thu, 13 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी
वाराणसी। किशोरी को फोन पर अपहरण की धमकी देकर उसके पिता से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में बुधवार को कैंट थाने में एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी, पुलिस उसके आधार पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

अर्दली बाजार क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर कालोनी निवासी व्यक्ति कैंट थाने पहुंचा। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मकबूल आलम रोड स्थित एक कोचिंग में रोजाना की तरह पढ़ने गई थी। कोचिंग पहुंचने पर उनकी बेटी के मोबाइल पर कॉल आई और घर न जाने देने की धमकी देते हुए अश्लील बातें की गई। इसके कुछ देर बाद दोबारा कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि अपने पिता से 10 लाख रुपये मंगवाओ। रुपये न देने पर अपहरण और सरेराह अश्लील हरकत करने की धमकी दी गई। कॉल से भयभीत छात्रा भाग कर घर आई और पिता को घटना के बारे में बताया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अंशुमान सिंह और तीन अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन

बदमाश झुन्ना के भाई ने भी धकमाया
लमही स्थित निजी जमीन न बेचने देने, 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बुधवार को कैंट थाने में ओमप्रकाश मिश्र उर्फ सोनू पंडित और एक अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर की गई है। कैंट थाना के लमही निवासी शिकायतकर्ता ने एसएसपी से गुहार लगाई कि गांव में उनकी जमीन है, जिसे वह बेंचना चाहते है। उस जमीन पर बदमाश झुन्ना पंडित के भाई ओमप्रकाश मिश्र उर्फ सोनू की नजर है। वह जमीन बेचने के एवज में 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि सात दिसंबर को जब वह जमीन पर बाउंड्री करा रहे थे तो सोनू अपने साथियों के साथ आया और सारा सामान उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी नहीं दोगे तो नहीं खोलने देंगे दुकान
चेतगंज थाना अंतर्गत लहंगपुरा औरंगाबाद निवासी दिव्यांग व्यापारी को कॉल कर बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर दुकान न खोलने देने और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। प्रकरण को लेकर चेतगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। व्यापारी के अनुसार, उनकी दुकान और मकान एक ही जगह है। मंगलवार रात उन्हें कॉल कर रंगदारी के तौर पर रुपये देने को कहा गया। रुपये न देने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की बात कही गई है। घटना के बाद से उनका पूरा परिवार भयभीत है। प्रकरण की तफ्तीश में जुटी चेतगंज पुलिस जिस नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी, उसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed