{"_id":"5bfda664bdec22416175a225","slug":"171543349860-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे पेश आएं विदेशी मेहमानों से, सीखेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे पेश आएं विदेशी मेहमानों से, सीखेगी पुलिस
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर पुलिस महकमे ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। तय किया गया है कि सम्मेलन के लिए 150 सिपाही और 70 दरोगा को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उनकी बातचीत, हावभाव और व्यवहार से विदेशी मेहमान को कोई असुविधा न महसूस हो।
बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में सम्मेलन के लिए हाईटेक पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां अंग्रेजी भाषा की अच्छी जानकारी रखने वाले पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पड़ोसी जिलों की तकरीबन 30 से ज्यादा यूपी 100 की पीआरवी मंगाई जाएंगी और 50 से ज्यादा वाहन पुलिस अधिकारियों के लिए लखनऊ से मंगाए जाने की तैयारी है। साथ ही, वाराणसी जिले के अपराध की अच्छी समझ रखने वाले पुलिसकर्मियों को यहां अटैच किया जाएगा। फैंटम दस्ते और ट्रैफिक फैंटम दस्ते की संख्या बढ़ाई जाएगी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इस सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए पुलिस महकमा अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।