{"_id":"5b5e10214f1c1b66428b4b65","slug":"171532891169-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के दरबार में आज उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के दरबार में आज उमड़ेंगे श्रद्धालु
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सावन के पहले सोमवार को लेकर कालीन नगरी के शिवालय रविवार को ही सज गए। भोर से ही मंदिरों के पट दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए खुल जाएंगे। मौसम ठंडा होने से शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। व्रत रहने वाली युवतियों और महिलाओं ने बाजारों में खरीदारी की। दर्शनार्थियों की भीड़ के मद्देनजर शिव मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास सावन में जलाभिषेक कर पुण्य कमाने के लिए दूर-दराज से शिवभक्त गंगा जल लेकर आते हैं। शिवभक्त सुबह से ही स्नान-ध्यान कर बाबा के जलाभिषेक को उमड़ते हैं। इस बार मौसम ठंडा होने से भक्तों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। अलसुबह से शिवमंदिरों के पट खुलने के साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू होगा। ज्ञानपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर सहित गोपीगंज स्थित बड़ेशिव मंदिर, सेमराधनाथ, तिलेश्वरनाथ, कबूतरनाथ पर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। वहीं दूसरी ओर काशी विश्वनाथ को जलाभिषेक करने के लिए जाने वाले कांवरियों का जत्था रविवार को हाइवे से गुजरता रहा। औराई प्रतिनिधि के अनुसार रविवार से ही राजमार्ग और लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कांवरियों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रही। विंध्याचल से गंगा जल भर कर मड़ियाहूं स्थित शिवमंदिर जलाभिषेक को कांवरिए जाते रहे। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को लेकर पुलिस चौकस है। भक्तों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले को दो जोन और छह सेक्टरों में बांटा गया है। हाइवे के साथ ही अन्य मार्गों पर जहां सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं वहीं शिवालयों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। भीड़ के मद्देनजर शिव मंदिरों के इर्द-गिर्द पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। शोहदों और जेबकतरों पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन