फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीआरवी पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

पीआरवी पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

Fri, 27 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पीआरवी पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत नान्हूपुर में गुरुवार की रात स्टील की एक दुकान पर खरीदारी के दौरान रेट को लेकर दुकानदार जयराम मौर्या और ग्राहक में नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि खरीदारी करने आए शख्स के भतीजे ने जयराम की पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने सौ नंबर पर सूचना दी तो मौके पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) पहुंचा। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पीआरवी पर पथराव कर पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने की कोशिश की। पथराव के कारण पीआरवी पर तैनात शत्रुघ्न सिंह और प्रमोद मिश्रा घायल हो गए।
विज्ञापन

नान्हूपुर में पीआरवी पर पथराव की सूचना मिलने पर सारनाथ इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां पटक कर पीआरवी घेरे और हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। साथ ही, लोगों को उकसा कर पीआरवी पर पथराव कराने के आरोप में रामजनम राजभर को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस संबंध में सारनाथ इंस्पेक्टर ने बताया कि जयराम की तहरीर के आधार पर रामजनम राजभर, धर्मेंद्र और 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed