फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिस्टल सटाकर धमकाने वाला गिरफ्तार

पिस्टल सटाकर धमकाने वाला गिरफ्तार

Thu, 26 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल सटाकर धमकाने वाला गिरफ्तार
पिस्टल लहराकर धमकाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत सुनील कुमार के सामने पिस्टल लहरा कर धमकाने के आरोपी पहाड़ी क्षेत्र की रुद्र नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू को मंडुवाडीह पुलिस ने बुधवार को मंडुवाडीह चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लल्लू से पूछताछ कर पिस्टल का पता लगाने में जुटी हुई थी।

चंदौली के अलीनगर के मूल निवासी सुनील कुमार के मकान में एक प्रेमी युगल खुद को पति-पत्नी बता कर रहे थे। सुनील को जब पता लगा कि दोनों पति-पत्नी नहीं हैं तो उन्होंने मकान खाली करने को कहा। आरोप है कि मकान खाली कराने की बात पर 22 जून को प्रेमी युगल के दोस्त आए और पिस्टल लहराकर सुनील को धमकाए। घटना की सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को वायरल हुई और बुधवार को इससे संबंधित समाचार समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ तो पुलिस हरकत में आई। मंडुवाडीह पुलिस ने सुनील को बुलाकर उनकी तहरीर पर लल्लू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed