फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आठ हजयात्री मुकद्दस सफर के लिए रवाना

आठ हजयात्री मुकद्दस सफर के लिए रवाना

Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
आठ हजयात्री मुकद्दस सफर के लिए रवाना
भदोही। हजयात्रा पर सोमवार को जिले से आठ हुज्जाज एकराम वाराणसी हज हाउस रवाना हुए। रवानगी से पूर्व उनके घरों पर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। मोहल्ले वालों, रिश्तेदारों और मित्र उनको मुबारकबाद देने के लिए फूलमाला लेकर पहुंचे। सभी ने हजयात्रियों से मुबारक सफर पर हाथ उठा कर अल्लाह से देश में अमन शांति के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की। खुद्दामे हज समिति के महासचिव मौ. सुहैब आलम ने बताया कि सोमवार को आधी रात 12.05 बजे हजयात्रियों की उड़ान है। घरों से रवाना होकर हुज्जाज पहले हज हाउस पहुंचेंगे, जहां से उड़ान की औपचारिकता पूरी कर बाबतपुर हवाई अड्डे रवाना होंगे। बताया कि नईबाजार के अंबेडकर नगर निवासी नियाज अहमद के अलावा औराई थानाक्षेत्र के कुरौना ग्राम के मुस्तकीम, माधोसिंह के इंसान अली के अलावा इनके साथ महिलाएं भी हैं। हजयात्रियों को 40 दिन के इस मुकद्दस सफर पर रवाना करने के लिए सुबह से ही लोगों का उनके घर आना जाना शुरू हो गया था। अकीदतमंदों ने उनसे गले मिल कर मुबारकबाद दी और अपने हक में दुआ करने की गुजारिश की। स्वागत करने वालों में शाहिद जमाल अंसारी, शमशुद्दीन अंसारी, हाजी तौकीर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मुमताज अंसारी, अशफाक अंसारी, कौश अंसारी, हाजी मुमजाज राईन, आजाद राईन, सिकंदर अहमद, नसीर अहमद, जमशीर अहमद, मोउस्सिल अंसारी, अफजल अंसारी, शमशीर अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed