फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीमा विवाद में चार घंटे तक पड़ा रहा नवजात का शव.

सीमा विवाद में चार घंटे तक पड़ा रहा नवजात का शव.

Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सीमा विवाद में चार घंटे तक पड़ा रहा नवजात का शव.
सकलडीहा। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेवखर खुर्द में रजवाहे के किनारे बुधवार को नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चंदौली कोतवाली और सकलडीहा पुलिस अपने इलाके का मामला नहीं होने की बात कहकर एक दूसरे पर टालते रहे। पुलिस के इस सीमा विवाद में चार घंटे तक नवजात का शव रजवाहे किनारे पड़ा रहा। काफी देर बाद सकलडीहा पुलिस शव को लेकर गई।
विज्ञापन

सेवखर खुर्द गांव के रजवाहे किनारे सुबह ग्रामीण खेती किसानी के लिए घर से निकले थे। रजवाहे पर ग्रामीणों ने देखा कि एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने पहले इसकी सूचना चंदौली कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला अपने इलाके का न होने की बात कहकर टाल दिया। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना सकलडीहा कोतवाली को दी। मौके पर पहुंची सकलडीहा पुलिस और चंदौली कोतवाली पुलिस के बीच क्षेत्र को लेकर बहस हुई। सीमा विवाद में चार घंटे तक पुलिस उलझी रही और शव पड़ा रहा । घंटों पुलिस की आपसी पंचायत के बाद अंत में सकलडीहा पुलिस ने शव को कब्जे मेें लिया। सकलडीहा पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि शव सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में मिला था। सकलडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed